Job Updates – Latest Government & Private Job Notifications 2025

Police ASI And Subedar Vacancy 2025 पुलिस एएसआई और सूबेदार के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से करे आवेदन

Police ASI And Subedar Vacancy 2025

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड Police ASI And Subedar Vacancy 2025 (MPESB) ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने पुलिस एएसआई और सूबेदार के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन कुल 500 पदों के लिए जारी किया गया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है। वो ऑफिसियल वेबसाईट के माध्यम से आवेदन कर सकता है। इस लेख में भर्ती से संबंधित जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करे आदि की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है, अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले ऑफिसियल अधिसूचना को अवश्य पढे।

Important Date

एएसआई और सूबेदार भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 27 अक्टूबर 2025 है। और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 है। और ऑनलाईन आवेदन मे संशोधन करने की प्रारम्भिक तिथि 27.10.2025 एवं ऑनलाईन आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 15.11.2025 है।

Application Fee Police ASI And Subedar Vacancy 2025

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उमीदवारों के लिए आवेदन शुल्क अलग अलग रखा गया है। जो निम्न प्रकार है अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये का आवेदन शुल्क रखा गया है, और परीक्षा शुल्क विभागीय आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये का आवेदन शुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट के माध्यम से कर सकते है।

Age Limit Police ASI And Subedar Vacancy 2025

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। और अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष रखी गई है। ऊपरी आयु सीमा से संबधित अधिक जानकारी ऑफिसियल अधिसूचना में देखे।

Educational Qualification

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी आवश्यक है।

How To Apply Police ASI And Subedar Vacancy 2025

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी भर्ती एएसआई और सूबेदार के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑफिसियल वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

सबसे पहले आवेदक को ऑफिसियल वेबसाईट के माध्यम से नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके ध्यान पूर्वक पढ़ना है।

इसके बाद ऑफिसियल वेबसाईट पर अप्लाइ ऑनलाइन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरणी है।

अब आवेदक को मांगी गई जानकारी भरने के बाद मांगे गए डोकोमेन्टस फ़ोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने होंगे।

इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और अंत में फोरम को सबमिट कर देना है।

Official Notification

Leave a Comment