RRB NTPC Recruitment 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) RRB NTPC Recruitment 2025 ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन, रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी ऑफिसियल वेबसाईट पर नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के रिक्त पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है। वो ऑफिसियल वेबसाईट के माध्यम से आवेदन कर सकते है। इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आयु सीमा आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करे आदि की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। आवेदक आवेदन करने से पहले ऑफिसियल अधिसूचना को अवश्य पढे। जिसका लिंक इस आर्टिकल के अंत में दिया गया है।

Important Date
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 28 अक्टूबर 2025 है। और आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 है।
Age Limit
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकम आयु सीमा 30 वर्ष राखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जायगी। आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट प्रदान की जायगी।
Application Fee
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उमीदवारों के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क रखा गया है। एससी/एसटी/ईबीसी, सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए 250 रुपये क आवेदन शुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क से संबंधित अधिक जानकारी ऑफिसियल अधिसूचना में देखे।
Educational Qualification RRB NTPC Recruitment 2025
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता प्रत्येक पद के लिए निर्धारित योग्यताओं के लिए पदवार मानदंड देखें।
उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि (अर्थात 27.11.2025) तक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से केंद्रीय प्रवेश परीक्षा (सीईएन) में निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
जो उम्मीदवार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता की अंतिम परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें आवेदन नहीं करना चाहिए।
How To Apply RRB NTPC Recruitment 2025
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को ऑफिसियल वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिसियल वेबसाईट के माध्यम से नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके ध्यान पूर्वक पढ़ना है।
इसके बाद उम्मीदवार को ऑफिसियल वेबसाईट पर अप्लाइ ऑनलाइन पर क्लिक करना है। और आवेदन फोरम में मांगी गई जानकारी भरणी है।
अब आवेदक को मांगी गई जानकारी भरने के बाद आवश्यक मांगे गए डोकोमेन्टस अपलोड करने होंगे। और फ़ोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने होंगे।
इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और फॉर्म को ध्यान पूर्वक चेक करके सबमिट कर देना है। और प्रिंट आउट निकाल लेना है।
RRB NTPC Recruitment 2025